हरदोई, फरवरी 26 -- बेंहदर। ससुरालीजनों की ओर से पूजा की मौत पर आत्महत्या की गढी गई झूठी कहानी को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बर्बरता बयां कर रही है। गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मामले में सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह विवेचना सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की बाकायदा लिखित रूप से शासन और प्रशासन को घटना की जानकारी दी है। कासिमपुर थाना क्षेत्र के सफियापुर तिराहे पर स्थित नौ माह पहले जिस कार से शादी के जोड़े में पूजा अपने पति के साथ आई थी, उसी कार की किस्त की अदायगी को लेकर पूजा पर बेइंतहा जुल्म ढाये जाने लगे और एक दिन ऐसा आया कि उसे गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया गया। प्रकरण में मृतका के पिता रामविलास ने उसके पति विपिन, ससुर रामसेवक, सास सावित्री तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मामा सुरेश पाल वर्मा के विरुद्ध कासिमपुर थाने में दहेज हत...