बरेली, जनवरी 29 -- फतेहगंज पश्चिमी। गांव टिटौली के एक ग्रामीण ने मंदिर में पूजा करते समय लाठी डंडों से हमला करने का आरोप लगाकर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। गांव टिटौली निवासी मित्रपाल ने बताया वह गांव के सार्वजनिक मंदिर में पूजा कर रहे थे।आरोप है गांव के जितेंद्र, सुरेंद्र और माधव सक्सेना ने उनके ऊपर लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया।जिससे वह घायल हो गए। उनके परिजनों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मेडिकल को भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.