कौशाम्बी, मार्च 9 -- पिपरी थाने के नूरपुर हाजीपुर गांव में सोमवार सुबह मंदिर में पूजा करने जा रही युवती का पैर फिसलने से पानी भरे कुंए में गिर गई। कुंए में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुंए से बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नूरपुर हाजीपुर गांव निवासी रामतीरथ घरों की रंगाई-पुताई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार बेटे और तीन बेटियों में दूसरे नंबर की 20 वर्षीय बेटी रंजना सोमवार सुबह घर के बाहर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए गई थी। इसी दौरान मंदिर के पास स्थित कुंए के पास उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुंए में जा गिरी। कुंए में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गई। युवती के गिरने की जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.