आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में सोमवार की सुबह पूजा करने गई वृद्धा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। कुआं के पास मिले चप्पल और डंडा से लोगों को जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कुएं से शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव निवासी 95 वर्षीय भज्जी देवी पत्नी स्व. श्रीपति राम सोमवार की सुबह करीब सात बजे घर से पूजा करने के लिए निकली थीं। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटीं। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। यह भी पढ़ें- हादसों में आईटीआई छात्र सहित तीन की मौत, दो घायल इस दौरान गांव में कुआं के पास उनका चप्पल और डंडा मिला। लोगों ने झांककर देखा तो वह कुएं में गिरी हुई थीं। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ल...