मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में शुक्रवार की दोपहर पूजा करने आई एक महिला का मोबाइल उचक्कों ने उड़ा लिया। पीड़िता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दो नाबालिग समेत सात लड़कों को हिरासत में लिया। इसमें पांच युवक पंजाब के रहने वाले हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में इनकी संलिप्तता नहीं मिलने पर नाम-पते का सत्यापन कर छोड़ दिया। वहीं, योगिया मठ इलाके के पकड़े गए दो नाबालिग से देर शाम तक थाने पर रख कर पूछताछ की जा रही थी। उसमें से एक नाबालिग युवक ने बताया कि कचरा चुनते हुए वहां पहुंचा था। यह भी पढ़ें- मंदिर के अंदर से कुंडल नोच ले गए टप्पेबाज इस दौरान एक बुजुर्ग ने महिला का मोबाइल चोरी कर लिया। जब उसने शोर मचाया तो उक्त बुजुर्ग ने उसे डांटकर वहां से भाग निकला। फिलहाल पुलिस उसके...