रांची, मार्च 2 -- रांची। देवालय मंदिर, लोअर वर्दवान कंपाउंड में रविवार को श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी पूजा के आयोजन के लिए बैठक हुई। इसमें नई कमेटी गठित हुई। कमेटी के अध्यक्ष टीके दत्ता, सचिव विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष दीपक दास, सजल सेन, रोहित शर्मा आदि चुने गए। पूजन स्थल व्यवस्थापक शिशिर चक्रवर्ती चुने गए। संयुक्त सचिव गौरव घोष, नवीन अग्रवाल, रामनिवास साव, संजय साहा आदि चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...