बांका, मार्च 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। चैती नवरात्र के नौ दिवसीय पावन पर्व का समापन जिले भर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नवम स्वरूप माता सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, ज्ञान, मोक्ष और आठों सिद्धियों की कामना की। वहीं जिलेभर के मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में विशेष पूजन, हवन और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां सिद्धिदात्री की आराधना की और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान कई जगहों पर महिलाओं और युवतियों ने भक्ति गीतों और दुर्गा सप्तशती के पाठ के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सिद्धिदात्री...