पूजा-अर्चना के बाद बजरंग बली की प्रतिमा का विसर्जन
गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह। बनियाडीह मुख्य मार्ग स्थित गांधीनगर के समीप स्थानीय मंदिर परिसर में शुक्रवार को बजरंगबली की पूजा-अर्चना के बाद उनकी पुरानी प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन बराकर नदी में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। जय श्री राम के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पुराने मंदिर को हटाकर यहां भव्य नए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बजरंगबली की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नए मंदिर को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भक्तों में खासा उत्साह दिखा। समिति ने बताया कि मंदिर निर्माण में सभी श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। नई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा भव्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.