चम्पावत, नवम्बर 5 -- चम्पावत, संवाददाता। लधौनधुरा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु घरों को लौट गए। यहां मंगलवार और बुधवार रात डोला यात्रा निकली। बुधवार को भोर की पहली किरण के साथ ही डोला यात्रा मंदिर पहुंची। चम्पावत के लधौनधुरा मंदिर में बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंगलवार-बुधवार की अर्द्धरात्रि को खरहीं के बैजनाथ से शोभायात्रा शुरू हुई। जो बुधवार को सूरज की पहली किरण के साथ लधौनधुरा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के मंदिर की परिक्रमा के बाद लोगों ने पूजा अर्चना की। जिसके बाद लोग घरों को लौट गए। लधौनधुरा मेले में बिरगुल, गोली, चौड़ाख्याली, सीम, बुंगाख्याली, जाजर, उफेड़ा ख्याली, महर पिनाना, तलाड़ी, खरही के नौ गाँव,तलाड़ी,बालातड़ी, भिंगराड़ा,सकदेना, टाकबल्वाड़ी,...