बलिया, फरवरी 17 -- फेफना। क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मंगलवार को काशी दास बाबा का पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यदुवंशी समाज के लोगों के साथ अन्य लोग इस पूजनोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए। गाजीपुर से आए पंथी सुरेंद्र ने आकाश की ओर उपला उछालकर अग्नि प्रकट किया तो बाबा के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। पंथी ने पूजन के दौरान कई हैरतंगेज करतब भी दिखाए। अनुष्ठान के दौरान खौलते दूध से स्नान और खौलते घी की आहुति उपस्थित आस्थावानों के लिए आकर्षण बनी रही। पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा इस उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरहा गायक रामकेवल यादव और पूजा रानी के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। बिरहा सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की भारी भीड़ देर शाम तक जमी रही। इस मौके पर मुख्य आयोजक चंद्रमा यादव समेत काफी संख्या में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.