बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया। जिले के कोषागार में नवीनीकरण एवं सौंदरीकरण कार्य का लोकार्पण शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर किया। इस दौरान कोषागार परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान द्वितालक, एकतालक तथा दृढ़ कक्ष का उद्घाटन भी जिलाधिकारी ने किया। नवीनीकरण के बाद इन कक्षों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कार्यप्रणाली के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे कोषागार की कार्यक्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है। डीएम ने कहा कि कोषागार प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और इसके सुदृढ़ होने से सरकारी कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं गति आएगी। यह भी पढ़ें- परिवहन, आबकारी और लोनिवि की कम वसूली पर नाराज उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नई सुविधाओं का समुच...