बलिया, फरवरी 3 -- नवानगर। सिकंदरपुर कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार से 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ विधि विधान से पूजन और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ। इस दौरान सहकारी संघ के सचिव रामशीष यादव ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में भजनों, राम कथा और संकीर्तन से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर सुरेश वर्मा, दीपक सोनी, संजय गुप्त आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...