इटावा औरैया, मार्च 29 -- नवरात्र के समापन पर श्रीरामजानकी मंदिर में स्थापित मां जगतजननी आरम्भा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भोगनीपुर नहर झाल पर प्रशासन से निर्धारित स्थान पर विधिविधान से पूजन-अर्चन और आरती के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर रंग-गुलाल और फूलों की होली खेली गी। श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में मां जगतजननी की प्रतिमाओं की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की गई थी। आचार्य सत्यप्रकाश अजीतमल औरैया के मार्गदर्शन में परीक्षित अमित कुशवाहा ने यह पूजा संपन्न कराई। विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह अबीर-गुलाल और फूलों से स्वागत किया गया। विसर्जन यात्रा पूरे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।नवदुर्गा सेवा समिति के पदाधिकारी भीम शर्मा, मिंटू यादव, पारुल सभासद, मनोज कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, बृजेश शर्मा, रेशू, छोटू, गागा, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.