ललितपुर, मार्च 21 -- नाराहट थाना क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा से कुछ दूर मुहल्ला बैरगौरा स्थित शिव मंदिर के पास दो साथियों के साथ खड़ा एक युवक पुलिस की पूछताछ से घबराकर भागा और एक कुएं में जा गिर। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस ने उसका शव निकलवाया। इसके बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया। भीकमपुर निवासी सचिन पुत्र हरदू पाल और राघवेंद्र पुत्र संतोष ने नाराहट पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह लोग 20 मार्च को अपने साथी 19 वर्षीय शिवम् पाल पुत्र कैलाश निवासी ग्राम सौंरई के साथ नाराहट नई मोटरसाइकिल खरीदने के लिए आए थे। वह लोग नई मोटरसाइकिल लेकर अपने घर जा रहे थे कि शाम करीब साढ़े सात बजे मुहल्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.