आजमगढ़, फरवरी 19 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना परिसर से बुधवार दोपहर चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया आरोपी फरार हो गया। पकड़ने के लिए सिपाही और होमगार्ड ने पीछा किया, लेकिन खेतों के रास्ते वह भाग निकला। पुलिस पूरे दिन घटना को छिपाती रही। थानाध्यक्ष इस तरह की घटना से इनकार करते रहे। रानी की सराय थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात मऊ में दबिश देकर एक अभियुक्त को पकड़ा था। उसे चोरी के मामले मे पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। बुधवार की सुबह थाने के आफिस में उससे पूछताछ की गई। इस दौरान सिपाहियों ने अभियुक्त को बैठने के लिए कहा और दूसरे काम मे व्यस्त हो गए। मौका देख अभियुक्त थाने के सामने वाले गेट से ही पूर्वी हिस्से में भागने लगा। उसे बाहर जाते देख एक सिपाही और होमगार्ड भी दौड़े, लेकिन तब तक वह खेतों की तरफ से भाग निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.