सहरसा, अप्रैल 30 -- सहरसा। सदर थाना पुलिस छोटु मिश्रा हत्याकांड में दो अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बुधवार को शाम हत्याकांड में तुषार और प्रिंस कुमार को रिमांड पर लिया। जिससे पूछताछ शुरू कर दिया गया है। हत्याकांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि रौशन कुमार हैं। बीते 13 मार्च को मीरा सिनेमा रोड में अपराधियों ने छोटु मिश्रा को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस मामले में सात अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जबकि तुषार और प्रिंस ने पुलिस के दबाव में आत्मसमर्पण कर दिया था। रिमांड पर पूछताछ के बाद हत्या के सच से पर्दा उठ सकता है। यह भी पढ़ें- अरियांव हत्याकांड के मुख्य आरोपित को रिमांड पर लिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...