मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर रविवार की दोपहर पूछताछ काउंटर के पास अचानक एक बुजुर्ग बेहोश होकर गिर गए। देखते ही देखते मौके पर मौजूद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इसी दौरान काउंटर पर तैनात कर्मी अमरदीप शुक्ला ने सूझबूझ दिखाते हुए सीपीआर देकर बुजुर्ग की जान बचाई। होश आने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। पीड़ित बुजुर्ग माड़ीपुर के मूल निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...