पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। कमिश्नर के दौरे और मुआयने से पूर्व कलेक्ट्रेट की तस्वीर को बदलने का प्रयास किया गया है। यहां जगह जगह गमले लगा कर परिसर को आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही गुरुवार को एक पूछताछ कक्ष भी चालू करते हुए यहां पोस्टर चस्पा कराया गया। अचानक यहां लगाए गए पोस्टर और खुली खिड़की पर लोगों की नजर रुकी। कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी शक्रवार को कलेक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों को वार्षिक दौरा करेंगे। साथ ही सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसमें सभी विभागों में संचालित सरकारी योजनाओं के स्टेटस को लेकर पड़ताल की जाएगी। जिससे यह पता किया जा सके कि कितना पारदर्शिता से काम करते हुए पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में एक दिन पूर्व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के पटलों पर निरीक्षण किया ...