रामगढ़, मई 18 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के पुंडी पंचायत में सोमवार को मंडा पूजा देखने युवक की हीरो होंडा बाइक चोरी हो गई है।जिसको लेकर भुक्तभोगी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मांडू थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बोंगहारा निवासी किशोर महतो अपने हीरो होंडा बाइक संख्या जेएच 24 ई 0962 से सुबह सात बजे पुंडी मंडा पूजा स्थल मंडा देखने गया था।जब मंडा देख कर वापस अपने बाइक के पास पहुंचा तो बाइक गायब मिली । आस पास काफ़ी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका।जिसके बाद भुक्तभोगी ने मांडू थाना में शिकायत दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है ।अपनी बाइक चोरी से भुक्तभोगी काफ़ी मायूस है और पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...