गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर। कांग्रेस के कैम्प कार्यालय सकलेनाबाद में शुक्रवार को जिला एवं शहर कांग्रेस की ओर से पत्रकार वार्ता की गई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और दुष्कर्म किया गया। जब बेटी का दर्द जानने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जा रहे थे तो उन्हें रोक दिया गया। यही नहीं अब भाजपा के लोग अजय राय की संपत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि उनका जीवन खुली किताब की तरह ही है। वहीं दो दिन पूर्व ही आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टोरंटो का 430 करोड रुपए माफ कर दिया। इससे यह सिद्ध हो गया है कि भाजपा केवल पूजीपतियों के लिए काम कर रही है। यह भी पढ़ें- पीड़ितों की आवाज उठाने वालों के खिलाफ षडयंत्र कर रही भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार पर टिप्पणी जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरका...