नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिल्ली पुलिस ने अधिकारियों की कार्यशैली पर दिए बयान के मामले में राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर सीएम रेखा गुप्ता को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस के अनुसार, कश्मीरी गेट आईएसबीटी कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण में अधिकारियों की तुलना भगवान हनुमान से करने पर कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता और वे कर्मचारियों की सराहना कर रही थीं।अब इस मामले में अदालत ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता के वकील को जवाब दाखिल करने का समय दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर कथित टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं ब...