रुडकी, जून 6 -- रुड़की, संवाददाता। तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाकर मंगलवार को पुहाना और सालियर बाईपास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। अपर तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से सड़क और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने कई अस्थायी निर्माण, टिन शेड, दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण तथा सड़क किनारे रखे सामान को हटवाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिलेभर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रुड़की में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को अपर तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया की अगुवाई में पुहाना और सालियर बाईपास पर अतिक्रमण के ख...