जौनपुर, जून 20 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोबी गांव निवासी दामोदर मिश्र ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि 15 जून को रात 12 बजे गांव निवासी कुछ लोगों ने पुस्तैनी भूमि को जबरन ट्रैक्टर से जोतई कर बीज की बोआई कर लिया। जबकि पीड़ित इस जमीन पर पूर्व से ही काबिज है। जब कब्जा करने की जानकारी हुई तो प्रार्थी मना करने गया तो उक्त लोग गाली गलौज देने लगे और जान से मारने की धमकी भी दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है जांच कर कार्यवाही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...