पुस्तैनी जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप
जौनपुर, मई 25 -- सुरेरी। थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर (मुरारपुर) गांव में पुस्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी रामकरन पटेल ने सुरेरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर पड़ोस की महिला भगवंती देवी पर उनकी जमीन में जबरदस्ती निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि विवादित जमीन में उनका भी हिस्सा है, लेकिन पड़ोसी महिला जबरन निर्माण कार्य करा रही है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने के बाद सुरेरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। किसी भी कीमत पर दूसरे की जमीन पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.