मुंगेर, मई 10 -- ​मुंगेर/धरहरा, निस/एसं। जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में रविवार को पुस्तैनी जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे परिवारों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई इस मारपीट में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का जमकर प्रयोग किया गया। इस हिंसक झड़प में महिला और पुरुषों समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है。 यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, छह घायलजमीन के बंटवारे को लेकर गहराया विवाद: ​जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ दो अलग-अलग भूखंडों का बंटवारा न होना है। गांव के दशरथ दास और अजय दास के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति को लेकर तनातनी चल रही थी। परिजनों का कहना है कि एक जमीन भाइयों के...