पुस्तक 'पहली बूंद, स्याही की' का हुआ विमोचन
बरेली, जून 22 -- कार्यक्रम 'दरीचा-एक मुशायरा' में रविवार को बरेली के युवा शायर दिव्यांश भारद्वाज की प्रथम पुस्तक 'पहली बूंद, स्याही की' का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन महापौर डॉ. उमेश गौतम, आल्मा मैटर स्कूल के चेयरपर्सन राजीव ढींगरा व पूनम ढींगरा ने किया। कार्यक्रम में अकील नोमानी, मोईन शादाब, उमर इजहार, फिरोज खान मुरादाबादी सहित शायरों ने गजलों व नज़्मों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए युवा पीढ़ी में साहित्य के प्रति रुचि को सकारात्मक बताया और दिव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.