रांची, जुलाई 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। वरिष्ठ नागरिकों के सक्रिय, सम्मानजनक और उद्देश्यपूर्ण जीवन का संदेश देने वाली पुस्तक 'नेवर से रिटायर्ड-60 नॉट आउट' का लोकार्पण किया गया। वृंदावन में लोकार्पण साध्वी ऋतंभरा व स्वामी गिरिशानंद सरस्वती ने किया। 240 पृष्ठों की इस पुस्तक में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन, चुनौतियों और नई संभावनाओं पर आधारित 60 चयनित लेख संकलित हैं। पुस्तक की प्रस्तावना राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने लिखी है। पुस्तक के लेखक विजय मारू हैं। यह भी पढ़ें- बालकों के मस्तक किन्तु बुजुर्गों के चरणों चूमते हैं हम- साध्वी ऋतंभरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...