गिरडीह, अप्रैल 23 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श महाविद्यालय, राजधनवार के छात्रों एवं विभिन्न जिलों से जुड़े लगभग 48 सहयोगियों द्वारा संचालित "पुस्तक सहयोग अभियान" के अंतर्गत कुल 1885 रुपए की राशि एकत्रित कर 10 महत्वपूर्ण पुस्तकों का क्रय कर उन्हें महाविद्यालय पुस्तकालय को समर्पित किया गया। इस पहल में गिरिडीह, दुमका, चतरा, पलामू, हजारीबाग, रांची एवं जमशेदपुर सहित अनेक क्षेत्रों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही, जो सामूहिक सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. विमल कुमार मिश्र ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा-भाव और बौद्धिक जागरूकता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। यह प्रयास समाजसेवी विनोबा भावे के भूदान आंदोलन की भावना से प्रेरित है, जिसे वर्तमा...