हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोक भवन रांची में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. गौतम कुमार गुप्ता सहायक प्राध्यापक, भूगोल विभाग और‌ के एन बक्सी द्वारा लिखित शोधपरक पुस्तक भारत का भूगोल और पर्यावरण एक ज्ञानवर्धक अध्ययन का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में लेखक के साथ उनके पिता वासुदेव शाह गुप्ता,लोजपा झारखंड के प्रदेश महासचिव सह हजारीबागआर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सावंत इंटर कॉलेज के संस्थापक सचिव रामकिशोर सावंत, अधिवक्ता रणधीर कुमार उपस्थित रहे। सभी ने लेखक को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे शैक्षणिक क्षेत्र के लिए एक सराहनीय योगदान बताया।राज्यपाल ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें भारत के भौगोलिक स्वरूप, पर्यावरणीय चुनौतियों, संरक्षण प्रयासों और सतत विकास से जुड़े मुद्दों का विस्तृत...