रायबरेली, अप्रैल 14 -- लालगंज। बैसवारा इंटर कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले में दूसरे दिन भी जमकर खरीदारी हुई। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता के चलते छात्रों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जो देर शाम तक बनी रही। कक्षा 9 से 12 तक की पुस्तकों के लिए छात्रों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कई अभिभावकों ने बताया कि बाजार की तुलना में यहां काफी कम कीमत पर पुस्तकें मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। मात्र 10 रुपये से शुरू हो रही पुस्तकों ने खास आकर्षण का केंद्र बनकर लोगों को अपनी ओर खींचा। प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मेले का उद्देश्य हर छात्र तक सस्ती पुस्तकें पहुंचाना है, जिसमें विद्यालय को सफलता मिल रही है। मेला प्रभारी बीरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.