गिरडीह, अप्रैल 12 -- गिरिडीह। झंडा मैदान स्थित विवाह भवन परिसर में आयोजित गिरिडीह पुस्तक मेले में शनिवार की संध्या साहित्य, सम्मान और संवेदनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ओर जहां कवि-कवयित्री सम्मेलन में काव्य की मधुर धारा बहती रही, वहीं दूसरी ओर समाज के तीन वरिष्ठ एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को सम्मानित कर आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की गई। रविवार को पुस्तक मेले का समापन होगा। अंतिम दिन पुस्तक प्रेमियों के लिए प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक पुस्तकें चुनने ओर खरीदने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद पुस्तक मेला अपने अगले पड़ाव बोकारो में (16 से 19 अप्रैल) के लिए रवाना होगा। कवि सम्मेलन में गूंजे स्वरकवि सम्मेलन में डॉ. छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ, यदु महतो, बालेश्वर कुमार यादव, डॉ. आरती वर्मा, बी. अगस्त क्रांति कुमार शर्मा, अंतिका सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.