जमशेदपुर, नवम्बर 16 -- साकची रवींद्र भवन में आयोजित 39वां पुस्तक मेला एकबार फिर साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण बना हुआ है। मेले में आध्यात्मिक और रहस्यमयी किताबें लोगों का ध्यान खींच रहीं है। यहां विभिन्न प्रकाशकों ने नई और चर्चित पुस्तकें हैं। वाणी प्रकाशन से लेकर सस्ता साहित्य मंडल, विकल्प प्रकाशन सहित कई प्रकाशकों ने पाठकों के लिए नई किताबों का संग्रह उपलब्ध कराया है। वाणी प्रकाशन में इस बार डॉ. रहीस सिंह की पुस्तक कैकयी के राम विशेष चर्चा में है। पहले ही दिन इसकी कई प्रतियां बिक गईं। प्रबंध निदेशक अरुण माहेश्वरी ने बताया कि उद्घाटन के दिन ही कई कॉपियां निकल गईं। इससे पहले लखनऊ में 150 प्रतियां बिक चुकी हैं। पुस्तक में कैकयी के दृष्टिकोण से भगवान राम के वनवास और उनके जीवन की अनकही कहानियों को नए रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस नई व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.