बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता नगर के रघुनाथ भवन, रामलीला मैदान में गायत्री परिवार की ओर से विराट पुस्तक मेले लगाया गया है, जो 28 मार्च से चल रहा है। पुस्तक मेले में गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3200 से अधिक पुस्तकों का विशाल संग्रह पाठकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है।पुस्तक मेले के आठवें दिन पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने आरती की तथा वहां प्रदर्शित साहित्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य समाज के चिंतन और विचारों को सकारात्मक दिशा देने का सर्वोत्तम माध्यम है। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों और युवाओं में अच्छे संस्कार, अनुशासन और आदर्श जीवन मूल्यों के विकास के लिए आचार्य का साहित्य अत्यंत उपयोगी है। वरिष्ठ अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.