धनबाद, अप्रैल 6 -- धनबाद। गोल्फ ग्राउंड में आयोजित पुस्तक मेला के तृतीय दिन रविवार को पुस्तक प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। युवा वर्ग का उत्साह देखने लायक रहा, जो किताबों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान शिवप्रिया ने काव्य पाठ (रेसिटेशन) की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वहीं सुतपा सेनगुप्ता ने 'हे खामा हे युद्धो' और द्रौपदी की जीवनी पर आधारित कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोलकाता से आए गेस्ट आर्टिस्ट पुलहो सरकार ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी। आयोजकों ने बताया कि यह पुस्तक मेला 12 अप्रैल तक जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...