उरई, अप्रैल 15 -- उरई। संवाददाता अभिभावकों को महंगी पुस्तकों के बोझ से बचाने को जिला प्रशासन के आदेश से उरई के सभी बुक स्टोर संचालकों ने राजकीय इंटर कॉलेज उरई में पुस्तक मेला लगाया। यहां 5 सैकड़ा से अधिक अभिभावकों ने डिस्काउंट के साथ बच्चों की पुस्तक और कॉपियां खरीदी और पुस्तक मेला का लाभ उठाया।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सीबीएसई और यूपी बोर्ड के छात्राओं के लिए कम दाम पर पुस्तक उपलब्ध कराने को जीआईसी उरई में पुस्तक मेला लगाया गया। पुस्तक मेले का जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने शुभारंभ करते हुए निरीक्षण कर बुक स्टोर संचालकों से जानकारी ली। यह भी पढ़ें- एनसीईआरटी पुस्तक मेले का हुआ आयोजन, स्टाल भी लगाई गई पुस्तक मेले में संजय बुक स्टोर, न्यू प्रकाश बुक डिपो, अनुपम पुस्तक भ...