धनबाद, अप्रैल 19 -- शहर के लुबी सर्कुलर रोड में चल रहे धनबाद पुस्तक मेला में शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्यिक संध्या में कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया। डॉ संगीता नाथ, डॉ अरविंद अंशुमान, स्नेहप्रभा पांडेय, प्रीति कर्ण, सुमन मिश्रा, डॉ ममता बनर्जी, साधना सूद, नेतलाल नरेश, तुषार कश्यप, विश्वजीत विश्वकिरण, एकता अमित राणा, सुनील मंथन शर्मा ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाई। प्रेम, समाज, राष्ट्र और समसामयिक मुद्दों पर आधारित कविताओं का पाठ किया। देर शाम तक साहित्य का यह सिलसिला चलता रहा। पुस्तक मेला आयोजक चंद्रभूषण ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन न केवल नई प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि पाठकों और रचनाकारों के बीच जीवंत संवाद स्थापित करते हैं। पुस्तक मेले का अंतिम दिन रविवार होगा। छ...