बोकारो, दिसम्बर 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह अथवा जनवरी के प्रथम सप्ताह में पुस्तक मेला का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में सोमवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुस्तक मिला आयोजन के निमित सभी आवश्यक तैयारियां का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह अथवा जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में पुस्तक मेला का आयोजन किया जाएगा। इस पुस्तक मेला में विभिन्न श्रेणी के प्रकाशक शामिल होंगे। पुस्तक मेला तीन से चार दिवसीय होगी जिसे टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए जाएंगे। जेएसएलपीएस की महिला समूह की महिलाएं भी अपने उत्पादों का स्टाल लगाएंगी। खाने पीने से संबंधित स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.