पलामू, मई 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला स्कूल परिसर में 22 से प्रारंभ चार दिवसीय पुस्तक मेला में ज्ञान, साहित्य, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना की पुस्तकों की अच्छी बिक्री हो रही है। समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति (रजि.) एवं प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक, साहित्य प्रेमी और पुस्तक पाठक पहुंच रहे हैं। मेले में धार्मिक पुस्तकों की समृद्ध श्रृंखला लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। 8 रुपये में सुंदरकांड और 31 हजार रुपये मूल्य की श्रीदुर्गासप्तशती पुस्तक आकर्षित कर रहा है। समय प्रकाशन समूह के स्टॉल पर झारखंड के 28 क्रांतिकारियों का सेट, 25 जनजातियों, 8 आदिम जनजातियों, 24 जिलों का सेट, पर्यटन समग्र, झारखंड...