नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 के दूसरे दिन कड़ाके की ठंड भी पाठकों का उत्साह कम नहीं कर पाई। 11 बजे के बाद से ही पुस्तक मेला दर्शकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। टिकट नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध देखे गए। अंग्रेजी के कई प्रकाशकों के यहां पुस्तक प्रेमी किताबें खरीदने के लिए लाइन में लगे देखे गए। अवकाश का दिन होने के कारण भी यहां भीड़ अधिक थी। मेट्रो के गेट संख्या 10 से प्रवेश स्थल तक लंबी लाइन देखी गई। गेट संख्या 4 और 5 पर भी भीड़ थी। भारत मंडपम में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस टू कस्टमर पुस्तक मेलों में शामिल 53वें संस्करण ने इतिहास, साहित्य, विचार और संस्कृति को एक मंच पर लाकर हजारों पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित किया। टैंक, सुरक्षा बलों के साथ फोटो खिंचवा रहे युवा पह...