कानपुर, फरवरी 14 -- पुस्तक मानव जीवन की सबसे विश्वसनीय मित्र व मार्गदर्शक है -अत्याधुनिक संसाधनो से युक्त कक्ष का लोकार्पण पुखरायां, संवाददाता। कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में शनिवार को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त अध्ययन कक्ष का प्रबंधक ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। जहां पर छात्र एंव छात्राओं को अपने पाठ्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्ष में विशेष वाई-फाई को केंद्र में रखा गया। राम स्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में शनिवार को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त अध्ययन कक्ष का प्रबन्धक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। वहीं पर प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने छात्र एंव छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तक मानव जीवन की सबसे विश्वसनीय मित्र और मार्गदर्शक है। इसलिए छात्...