बगहा, अप्रैल 4 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया प्रखंड के लौकरिया स्थित प्लस टू राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ यादव एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी ने फीता काटकर पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिप सदस्य श्री यादव ने बताया कि पुस्तकालय कक्ष से छात्र-छात्राओं को अध्ययन में सुविधा होगी। अध्ययन करने से छात्रों का ज्ञान बढ़ेगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पुस्तक का अध्ययन करने से विद्यार्थी काफी लाभान्वित होंगे। वही प्रधानाध्यापिका ने बताया कि पुस्तकालय कक्ष में विभिन्न विषयों की कई महत्वपूर्ण पुस्तक रखी गयी है। सभी पुस्तकें स्कूली बच्चों के लिए सहयोगी साबित होगी। पुस्तकालय में और पुस्तक की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से पुस्तक दान करने की भी अपील की। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.