लखनऊ, फरवरी 3 -- आशियाना स्थित लोहिया विधि विवि के मधु लिमये पुस्तकालय ने रैपिड बुक सर्विस के सहयोग से तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आगाज किया। विवि के कुलपति प्रो. अमर पाल सिंह ने पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का उदघाटन किया। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग तथा पुस्तकों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पुस्तक प्रदर्शनी में नामचीन प्रकाशक ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज,टैक्समैन, लेक्सिस, एवं ईस्टर्न बुक आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विधि, सामाजिक विज्ञान, साहित्य, संविधान, इतिहास एवं समसामयिक विषयों की पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध रहा। इस मौके पर विवि के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष सिंह, प्रो.डॉ अतुल कुमार तिवारी, डॉ. मनोज कुमार,...