मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। जिले के सीखड़ ब्लाक के शंकराश्रम महाविद्यापीठ इंटर कॉलेज सीखड़ में नारायण साहित्य शाला भारत ट्रस्ट तृतीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और संस्थान की तरफ से प्रकाशित पुस्तकें कृत पं. रामजस त्रिपाठी नारायण, कौशल्या खंडकाव्य, श्री मादक तुलसीराम गौड़, मानसी छंद संग्रह कृत बुद्ध सेन शर्मा, पुस्तक मेरी मित्र कविता संग्रह ममता तिवारी, दोहावली नारायण ठहाका मृत्युंजय चालीसा, सूर्य चालीसा कृत का विमोचन किया गया। मौके पर आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक पं. रामजस त्रिपाठी 'नारायण', राष्ट्रीय महासचिव विनोद बनारसी, अध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, राष्ट्रीय संयोजक राजेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष धीरज दीक्षित 'धैर्य' तथा ट्रस्टी वीरेंद्र कुमा...