पुस्तकें व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम माध्यम
प्रयागराज, फरवरी 16 -- राज कमल ग्रुप की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय डिग्री कॉलेज फाफामऊ में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को प्राचार्य प्रो. शुभा श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम माध्यम हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करती हैं। प्रो. संघ सेन सिंह ने पुस्तकों को सभ्यता और संस्कृति की धरोहर बताया। लोकभारती के सहायक प्रबंधक दिव्य प्रकाश ने प्रकाशन की चर्चित पुस्तकों और छात्रोपयोगी साहित्य की जानकारी दी। संचालन डॉ. समीर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष कुमार यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.