फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के मौके पर छात्र छात्राओं ने जीवन में पुस्तकों के महत्व को दर्शाते हुये लघु नाटिका प्रस्तुत की। संदेश दिया गया कि पुस्तकें ज्ञान का अक्षय भंडार हैं। यह हमारी अभिन्न मित्र भी हैं। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी, पूर्णिमा अग्निहोत्री, डॉ.शिवाली वर्मा आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...