कन्नौज, अप्रैल 9 -- स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत हसेरन क्षेत्र के पूराराय स्कूल में छात्रों को नई पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई हैं। नवीन पुस्तकें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्रों को समय से आने की अपील की है। गुरूवार को जूनियर हाई स्कूल के पूराराय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनिवास राजपूत ने छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकों का वितरण किया। जिससे पुस्तकें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान आ गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनिवास राजपूत ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं को नवीन सत्र की सरकार द्वारा भेजी गई। शिक्षकों से कहा कि समय से आकर छात्र-छात्राओं को नवीनप्रणाली से शिक्षा अध्ययन कराएं। जिससे छात्र-छात्राओं का मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...