चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- चक्रधरपुर। विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के अवसर पर गुरुवार को मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर के पुस्तकालय में प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि को प्रोत्साहित करना था। पुस्तकों के महत्व के साथ-साथ लेखकों के बौद्धिक अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष सुनीता केराई ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे न केवल ज्ञान प्रदान करती हैं, बल्कि हमारे विचारों को परिष्कृत कर हमें एक सशक्त और जागरूक नागरिक बनने में सहायता करती हैं। यह भी पढ़ें- कॉपीराइट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.