खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया। नगर संवाददाता चन्द्रनगर रांको स्थित सुंदरी गंगाधर युवा सार्वजनिक पुस्तकालय का गुरुवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा और समाज के विकास में पुस्तकालय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि वे खगड़िया की मिट्टी से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और यहां की सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों से उनका गहरा लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदरी गंगाधर युवा सार्वजनिक पुस्तकालय का इतिहास काफी पुराना और प्रेरणादायक है, जिसने वर्षों से क्षेत्र के लोगों को ज्ञान की रोशनी प्रदान की है। इस पुस्तकालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां वर्षों से गांव के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जा ...