दरभंगा, अगस्त 12 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय परिसर में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 134वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान तथा केन्द्रीय पुस्तकालय के निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ. रंगनाथन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- डिजिटल युग में भी पुस्तकालय की महत्ता कायम डॉ. रंगनाथन का योगदान निदेशक सह केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी प्रो. दमन कुमार झा ने कहा कि डॉ. रंगनाथन का योगदान पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने पुस्तकालय को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया और अपने शोध, चिंतन एवं नवाचार से इस क्षेत्र...