मैनपुरी, सितम्बर 17 -- शहर के राजकीय जिला पुस्तकालय के सामने जलभराव की समस्या अब प्रशासनिक सुस्ती और जनप्रतिनिधियों की नाकामी का जीता-जागता सबूत बन गई है। यह मार्ग देवी रोड नॉर्मल स्कूल से होकर राजा का बाग अमर नगर से होते हुए सीधे बाजार को जोड़ता है, लेकिन बरसात में यह सड़क तालाब ज्यादा नजर आती है। जलभराव और कीचड़ से होकर निकलना लोगों की मजबूरी बन चुका है। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं, पुस्तकालय आने वाले विद्यार्थी और आम राहगीर रोजाना गंदगी और बदबू से जूझने को विवश हैं। यह समस्या कोई नई नहीं है। वर्षों से लोग आवाज़ उठा रहे हैं। डीएम तक कई बार मौके का निरीक्षण कर चुके हैं और नगर पालिका ईओ को कार्रवाई के निर्देश भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ कागजों में ही समाधान हुआ है। हालत वही हैं, जो सालों पहले थे। स्थानीय लोग राजेंद्र सिंह सवाल...